ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

अधिवक्ता रमाकान्ती त्रिपाठी ने भाजपा का साथ छोड़ , सर्वजन हित पार्टी में हुईं शामिल

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज जनपद की अधिवक्ता रमाकान्ती त्रिपाठी ने आज भाजपा छोड़कर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का दामन थाम लिया। महराजगंज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.…

अधिवक्ता रमाकान्ती त्रिपाठी ने भाजपा का साथ छोड़ , सर्वजन हित पार्टी में हुईं शामिल

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद की अधिवक्ता रमाकान्ती त्रिपाठी ने आज भाजपा छोड़कर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का दामन थाम लिया। महराजगंज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे की उपस्थिति में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार पाण्डेय, प्रमुख महासचिव बिरेन्द्र मिश्र ‘विरही’, राजू पाठक, सोनू निर्वाटी, नारद मुनि चौबे, प्रसन्न गुप्ता, लालमन निषाद, नर्मदा चौहान, भोला कसौधन, उमाशंकर रौनियार, मुरारी मद्देशिया, वन्दना साहनी, सीमा मद्देशिया, हरिनाथ गुप्ता, राममनोहर लोहार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वजन हित पार्टी तेजी से अपना संगठन विस्तार कर रही है। पार्टी किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मुखर रूप से उठाने का कार्य कर रही है।

नवागत अधिवक्ता रमाकान्ती त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा छोड़ने का निर्णय उन्होंने गहन विचार के बाद लिया है। उन्होंने कहा कि सर्वजन हित पार्टी ही वह मंच है जहाँ आम जनता की समस्याओं और न्याय की लड़ाई को सही दिशा मिल सकती है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।