ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

दुर्गा पूजा महोत्सव में पट्ट खोलने का सौभाग्य --- एडवोकेट अमन शांडिल्य

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 02 बल्लभ नगर तिवारी टोला स्थित प्राइमरी स्कूल के पास आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस …

दुर्गा पूजा महोत्सव में पट्ट खोलने का सौभाग्य --- एडवोकेट अमन शांडिल्य

 

डॉ  योगेन्द्र पाण्डेय  की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 02 बल्लभ नगर तिवारी टोला स्थित प्राइमरी स्कूल के पास आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर एडवोकेट अमन शांडिल्य को मां भगवती के पावन पट्ट खोलने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

एडवोकेट अमन शांडिल्य ने इस अवसर पर कहा यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और पुण्य का विषय है कि मुझे इस धार्मिक आयोजन में मां दुर्गा के पावन पट्ट खोलने का अवसर प्राप्त हुआ। आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस आध्यात्मिक माहौल का हिस्सा बनने का सौभाग्य दिया। मेरी मां भगवती से यही प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।"

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। वातावरण भक्तिमय मंत्रोच्चारण और जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री बृजभान पासवान ने सभी अतिथियों और स्थानीय नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा हमारी समिति के सभी सदस्य पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की सेवा में समर्पित हैं। ग्रामवासियों और सम्माननीय अतिथियों का इसी प्रकार सहयोग बना रहा, तो हम प्रतिवर्ष मां भगवती की प्रतिमा को और भी भव्य स्वरूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे।"

कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य शौरभ पाठक ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार से सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया और समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर यजमान छोटेलाल पासवान, जवाहर फ्लावर डेकोरेशन श्याम सैनी, बादशाह DJ, शम्भु दुबे, दिग्विजय यादव, प्रमेन्द्र वर्मा, मनीष यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।