ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने गोरखपुर महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण

सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश गोरखपुर। आगामी गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के दृष्टिगत गुरुवार को एडीजी जोन मुथा अशोक जैन द्वारा महोत्सव स्थल का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। इस अव…

एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने गोरखपुर महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण

 

सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गोरखपुर। आगामी गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के दृष्टिगत गुरुवार को एडीजी जोन मुथा अशोक जैन द्वारा महोत्सव स्थल का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर, जिलाधिकारी दीपक मीणा, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष, महोत्सव के नोडल अधिकारी आनंद वर्धन तथा जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महोत्सव स्थल पर की जा रही तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। एडीजी जोन ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन व्यवस्थाओं एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को लेकर विशेष रूप से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण प्रदान किया जाए।
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि महोत्सव स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि महोत्सव जनसुविधाओं के उच्च मानकों के अनुरूप आयोजित किया जाना चाहिए।
डीआईजी रेंज एस. चनप्पा एवं डीआईजी/एसएसपी राज करन नय्यर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रहे तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महोत्सव के नोडल अधिकारी आनंद वर्धन ने अधिकारियों को अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी, जबकि जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह ने अवसंरचना विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
निरीक्षण के अंत में एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव जनसांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रहती है। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि महोत्सव का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल रूप से संपन्न हो सके।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।