ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

घुघली थाने के एसओ पर अमर्यादित भाषा के आरोप, पुलिसकर्मियों व आमजन में मचा हलचल

महराजगंज। जनपद के थाना घुघली में तैनात थानाध्यक्ष गौरव कुंवर सिंह पर पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों से अमर्यादित व अपमानजनक भाषा के प्रयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद पुलिस महकमे के भीतर असंतोष का…

घुघली थाने के एसओ पर अमर्यादित भाषा के आरोप, पुलिसकर्मियों व आमजन में मचा हलचल

 

महराजगंज। जनपद के थाना घुघली में तैनात थानाध्यक्ष गौरव कुंवर सिंह पर पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों से अमर्यादित व अपमानजनक भाषा के प्रयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद पुलिस महकमे के भीतर असंतोष का माहौल बन गया है, वहीं स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व थाने के मुंशी को देर रात एक स्थान पर ड्यूटी के लिए भेजा गया था। उस समय अन्य पुलिसकर्मी उपलब्ध न होने के कारण मुंशी स्वयं ड्यूटी पर गया। ड्यूटी से लौटने के बाद उसके सो जाने को लेकर थानाध्यक्ष और मुंशी के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव बना हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में हाल ही में लोक अदालत से संबंधित नोटिस की तामिला को लेकर थानाध्यक्ष द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप सामने आया है। इस बातचीत का कथित ऑडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है पुलिसकर्मियों का कहना है कि इस तरह के व्यवहार से मानसिक दबाव बढ़ रहा है और थाने का कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का भी आरोप है कि आम नागरिकों के साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। मामले को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम जनता में भी रोष व्याप्त है। लोग उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।