ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे के विवेचक पर वादी से दुर्व्यवहार का आरोप, सी० ओ० से कार्रवाई की मांग

न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे के विवेचक पर वादी से दुर्व्यवहार का आरोप, सी० ओ० से कार्रवाई की मां परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की परतावल चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) अजय कुमार पर न्यायालय के आदेश से द…

न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे के विवेचक पर वादी से दुर्व्यवहार का आरोप, सी० ओ० से कार्रवाई की मांग

न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे के विवेचक पर वादी से दुर्व्यवहार का आरोप, सी० ओ० से कार्रवाई की मां
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की परतावल चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) अजय कुमार पर न्यायालय के आदेश से दर्ज एक मुकदमे के वादी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। वादी का कहना है कि मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआई ने उसे चौकी पर बुलाकर अभद्र व्यवहार किया और अनुचित टिप्पणी की।
वादी के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में एसआई अजय कुमार विवेचक नियुक्त किए गए हैं। आरोप है कि विवेचना के सिलसिले में चौकी बुलाने के बाद उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया। इस दौरान एसआई ने कथित रूप से कहा, "तुम बहुत दबंगई कर रहे हो, जब नही तब न्यायालय की शरण में जाकर मुकदमा लिखवा रहे हो।" वादी का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
वादी ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए निष्पक्ष विवेचना और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।