ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

जनरल-जी' आंदोलन के बाद एक नए युग की शुरुआत: प्रधानमंत्री कार्की का मंत्रिमंडल विस्तार, 5 नए मंत्रियों की घोषणा

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 22/09/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - 'जनरल-जी' आंदोलन से आए राजनीतिक बदलावों के बाद बनी प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार अपने पूरे शबाब पर पहुँचने वाली है। रविवार रात प्रधानमंत्री द्वारा…

जनरल-जी' आंदोलन के बाद एक नए युग की शुरुआत: प्रधानमंत्री कार्की का मंत्रिमंडल विस्तार, 5 नए मंत्रियों की घोषणा

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/09/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - 'जनरल-जी' आंदोलन से आए राजनीतिक बदलावों के बाद बनी प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार अपने पूरे शबाब पर पहुँचने वाली है।

रविवार रात प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को पाँच नए मंत्रियों के नामों की सिफ़ारिश के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। अब कार्की के नेतृत्व वाली कैबिनेट में 9 सदस्य हो गए हैं।

नवनियुक्त मंत्रियों में अनिल कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पुन, मदन परियार, संगीता कौशल मिश्रा और मीडियाकर्मी जगदीश खरेल शामिल हैं।

राष्ट्रपति सोमवार को ही इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल के अनुसार, अनिल कुमार सिन्हा को कानून समेत कुछ मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी दी गई है, जबकि महावीर पुन को शिक्षा, संगीता कौशल मिश्रा को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या, मदन परियार को कृषि और जगदीश खरेल को संचार मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है।

इससे पहले, कार्की ने रामेश्वर खनाल, कुलमन घीसिंग और ओम प्रकाश अर्याल को मंत्री नियुक्त किया था।

अगस्त 26 को 'जन-जी' आंदोलन के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा की सरकार भंग होने के बाद, राष्ट्रपति पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 61 के अनुसार विशेष परिस्थितियों में कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

अब, इस नई सरकार का मुख्य कार्य 5, मार्च ,2026 को संसदीय चुनाव कराना है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।