ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

उत्तरकाशी भूस्खलन: भारतीय सेना के 9 जवान लापता

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 06/08/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को हुए भीषण बादल फटने के बाद भारतीय सेना के नौ जवान लापता हो गए हैं। भारतीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनी…

उत्तरकाशी भूस्खलन: भारतीय सेना के 9 जवान लापता

 

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
06/08/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को हुए भीषण बादल फटने के बाद भारतीय सेना के नौ जवान लापता हो गए हैं।

भारतीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि धराली में खीर गंगा नदी में हुए विनाशकारी भूस्खलन के बाद भारतीय सेना के नौ जवान लापता हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना बचाव कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा, "ऐसी विकट स्थिति में भी, 14 राजपूताना राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्षवर्धन 150 जवानों के साथ राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय हैं।"

हालांकि, हर्षवर्धन के नेतृत्व वाली टीम भी भारी बारिश से प्रभावित हुई है। उनकी टीम के नौ जवान लापता हैं। लापता 11 लोगों में से दो को सुरक्षित बचा लिया गया है।

श्रीवास्तव ने कहा, "भारतीय सेना की यह टीम नागरिकों को बचाने के लिए काम कर रही है। इस टीम ने अब तक 20 लोगों को बचाया है।" राहत कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त टीमें भी भेजी गई हैं।

मंगलवार दोपहर भारतीय समयानुसार लगभग 1:45 बजे अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और चार दर्जन से ज़्यादा नागरिक लापता हैं। सिर्फ़ 34 सेकंड में आई इस आपदा में दर्जनों घर और होटल दब गए हैं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।