ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सीमा पर एसडीएम की छापेमारी में 50 बोरी यूरिया खाद जब्त, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

नेपाल,भारत सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 21/08/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा थाना क्षेत्र के सुंडी गाँव में उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम नौतनवा ने अचानक एक घर पर छापा मारकर भारी मात्…

सीमा पर एसडीएम की छापेमारी में 50 बोरी यूरिया खाद जब्त, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

 

नेपाल,भारत सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/08/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा थाना क्षेत्र के सुंडी गाँव में उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम नौतनवा ने अचानक एक घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में यूरिया खाद जब्त कर लिया।

यह कार्रवाई सुंडी चौराहे के पास स्थित एक घर पर की गई, जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर लगभग 50 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई।

सूत्रों के अनुसार, एसडीएम नौतनवा को मुखबिर से सूचना मिली कि सुंडी गाँव के एक घर में भारी मात्रा में यूरिया खाद छिपाकर रखी गई है, जिसे देर रात नेपाल भेजने की तैयारी की जा रही है।

सूचना की पुष्टि होते ही एसडीएम नौतनवा तहसीलदार के साथ मौके पर पहुँचे और तत्काल कार्रवाई की। साथ ही, कस्टम विभाग, एसएसबी और स्थानीय पुलिस को भी सूचना देकर बुलाया गया।

मौके पर पहुँचते ही टीम ने घर की तलाशी ली, जहाँ से लगभग 50 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।

फिलहाल, बरामद खाद को जब्त कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया है, खासकर नौतनवा पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सीमावर्ती इलाके में इस तरह की तस्करी कैसे हो रही है।

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रशासन द्वारा जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अधिकारियों की सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।