ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पाकिस्तानी हमले में 3 अफ़ग़ान खिलाड़ियों समेत 5 की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 18/10/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में तीन अफ़ग़ान खिलाड़ियों समेत पाँच लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही, अफ़ग़ानिस्तान …

पाकिस्तानी हमले में 3 अफ़ग़ान खिलाड़ियों समेत 5 की मौत

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/10/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में तीन अफ़ग़ान खिलाड़ियों समेत पाँच लोगों की मौत हो गई है।

इसके साथ ही, अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नवंबर में पाकिस्तान के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज़ में हिस्सा न लेने का फ़ैसला किया है।

ACB ने तीनों मृत खिलाड़ियों की तस्वीर जारी करते हुए लिखा है, "शुक्रवार शाम को पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में इन खिलाड़ियों को निशाना बनाया गया।"

बोर्ड के अनुसार, इस घटना में खिलाड़ी कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून के साथ-साथ पाँच अन्य नागरिक भी मारे गए।

बोर्ड ने कहा, "अपने खिलाड़ियों के सम्मान में और इस दुखद घटना के मद्देनज़र, अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर के अंत में पाकिस्तान के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज़ से हटने का फ़ैसला किया है।"

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह टी-20 सीरीज़ पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जानी थी। ये मैच 17 से 29 नवंबर तक लाहौर और रावलपिंडी में आयोजित होने वाले थे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।