ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बिना शीर्षक

एस डी एम ने गौशाला का किया निरीक्षण परतावल (महराजगंज)। नगर पंचायत परतावल में स्थित गौशाला का रविवार दोपहर उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। दोपहर करीब 2 बजे परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर वार्ड नंबर 6, आज़ाद न…

बिना शीर्षक

एस डी एम ने  गौशाला का किया  निरीक्षण

परतावल (महराजगंज)।
नगर पंचायत परतावल में स्थित गौशाला का रविवार दोपहर उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। दोपहर करीब 2 बजे परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर वार्ड नंबर 6, आज़ाद नगर स्थित गौशाला पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला में 18 पशुओं की क्षमता है, जबकि मौके पर 22 गौवंश मौजूद थे। इसके बावजूद रखरखाव की स्थिति संतोषजनक पाई गई। गौशाला परिसर में साफ-सफाई ठीक रही और पशुओं के लिए भूसा व चारे की पर्याप्त व्यवस्था मौजूद रही। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए गौशाला की देखभाल से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं की संख्या बढ़ने पर उनके लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। निरीक्षण के समय श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।