ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

हाइटेंशन तार के चपेट में आए हुए 15 वर्षीय बालक की,ईलाज के दौरान मौत

घुघली महराजगंज - जिले के घुघली क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर बीते बुधवार देर रात को छत पर टहलते समय 33000 वोल्टेज के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक बुरी तरह से झुलस गया था, जिसका बीआरडी गोरखपुर में इलाज के …

घुघली महराजगंज - जिले के घुघली क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर बीते बुधवार देर रात को छत पर टहलते समय 33000 वोल्टेज के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक बुरी तरह से झुलस गया था, जिसका बीआरडी गोरखपुर में इलाज के दौरान रविवार देर रात को मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवाशी धनंजय मद्धेशिया अपने परिवार के साथ पुरैना खंडी चौराहा में नई बाजार के पास अपना मकान बनवाकर रहते थे, उनके घर के छत के ऊपर से 33000 वोल्टेज का हाइटेंशन तार गुजरा है जिसकी चपेट में आने से बुधवार देर रात उनका लड़का शिवम् (उम्र 15 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गया था , जिसे परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां उसका इलाज चल रहा था , बीते देर रात इलाज के दौरान उसकी (शिवम्) मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में परिजनों से पूछताछ में बताया गया कि हाइटेंशन तार को लेकर घुघली विद्युत उपकेंद्र पर कई बार शिकायत किया गया था, लेकिन विभाग के तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।