ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नारायणी नदी की बाढ़ से सुस्ता में 15 घर जलमग्न

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 17/09/2025 काठमनण्डौ,नेपाल - पश्चिम नवलपरासी के सुस्ता में नारायणी नदी में आई बाढ़ के कारण 15 घर जलमग्न हो गए हैं। नारायणी नदी का पानी सुस्ता ग्रामीण नगर पालिका-5 के थारू टोले में घ…

नारायणी नदी की बाढ़ से सुस्ता में 15 घर जलमग्न

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/09/2025

काठमनण्डौ,नेपाल - पश्चिम नवलपरासी के सुस्ता में नारायणी नदी में आई बाढ़ के कारण 15 घर जलमग्न हो गए हैं।

नारायणी नदी का पानी सुस्ता ग्रामीण नगर पालिका-5 के थारू टोले में घुस गया है।

जिला पुलिस कार्यालय, पश्चिम नवलपरासी के डीएसपी बीरदत्त पंत ने बताया कि बाढ़ को रोकने के लिए फिलहाल डोजर से पानी रोकने का काम चल रहा है और बस्ती को खाली करा लिया गया है।

तीन तरफ से नारायणी नदी और एक तरफ भारतीय क्षेत्र से घिरी यह बस्ती हर साल नारायणी नदी में आने वाली बाढ़ के बाद जलमग्न हो जाती है।

स्थानीय मानसी गुप्ता ने बताया कि नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही खतरा कम हो रहा है।

बस्ती में पानी घुसने का खतरा बढ़ने पर सुस्ता के निवासी खुद ही बांध बनाने में जुट गए हैं।

मंगलवार से हो रही बारिश के कारण नारायणी नदी में बाढ़ आ गई। पश्चिमी नवलपरासी के सुस्ता ग्रामीण नगर पालिका-5 में सुस्ता बस्ती के पास बाढ़ से भू-क्षरण हो गया है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।